आज रात यानी 13 अप्रैल को आठ बजकर 23 मिनट पर सूर्य का मेष राशि में प्रवेश हो जायेगा जिससे सभी बारह राशियां प्रभावित होंगी। साथ ही सूर्य का अपनी उच्च राशि में आना वर्तमान परिस्थितयों में भी बहुत शुभ परिवर्तन लाएगा। पिछले कुछ महीनों में कोरोना वायरस विश्वस्तर पर एक महामारी के रूप में फैला है और बढ़ता जा रहा है। अभी तक इसका कोई सटीक उपाय (वैक्सीन) भी नहीं मिल पा रही है। ऐसे में अब सूर्य का मेष राशि में आना कोरोना संक्रमण से राहत की दृष्टि से भी बहुत शुभ होगा। अब आगे वाले समय में इस महामारी में धीरे धीरे कमी आने लगेगी। सूर्य को ज्योतिष में चिकित्सा का कारक ग्रह भी मान गया है, इसलिए उच्चस्थ सूर्य के चलते इस बात की भी बहुत संभावनाएं है कि जल्द ही वैज्ञानिक और डॉक्टर इसकी वैक्सीन बनाने में सफल हो जाएंगे। कोरोना वायरस को नियंत्रित करने में मेडिकल साइंस जल्द ही सक्षम होगा। इसलिए ज्योतिषीय गणनाओं के आधार पर सूर्य का मेष राशि में आना कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए एक बड़ा सकारात्मक परिवर्तन साबित होगा।
सूर्य का मेष राशि में आना मिथुन, कर्क, वृश्चिक और कुम्भ राशि के लिए शुभ है और उन्हें इसके अच्छे रिजल्ट्स मिलेंगे। वृष, कन्या और मकर राशि के लिए समस्याएं बढ़ाने वाला है और बाकी राशियों को इसके मिले-जुले परिणाम मिलेंगे।
मेष-पिछले कुछ समय से आपके साथ बढ़ रहा धन खर्च रुकेगा। आपका गुस्सा बढ़ेगा इसलिए अपने व्यवहार पर कंट्रोल रखें। ख़ास तौर पर अगले एक महीने आपके वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है।
वृष-आपके लिए पैसों का खर्च बढ़ेगा और अगला एक महीना वित्तीय मुश्किलों वाला होगा। किसी भी तरह के फाइनेंशियल लेनदेन को बहुत ध्यान से करें। अगले एक महीने आपके सभी काम पूरे तो होंगे, लेकिन रुकावटों के बाद।
मिथुन- आपको अच्छे रिजल्ट्स मिलेंगे। आपका धन लाभ बढ़ेगा। पैसों का फायदा होगा और अगला एक महीना आपको वित्तीय रूप से मजबूत बनाएगा।
कर्क- आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपके कॅरियर में अच्छे बदलाव आएंगे। बॉस से सराहना मिलेगी। आपको मेहनत का परिणाम मिलेगा।
सिंह-आपकी इच्छाशक्ति बढ़ेगी। प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। हालांकि अपने काम पूरे करने के लिए आपको थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन आखिर में आपके सभी काम पूरे जरूर होंगे।
कन्या-आपको स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। आने वाले महीने में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं। आत्मविश्वास और इच्छाशक्ति को कमजोर ना होने दें।
तुला-वैवाहिक जीवन में तनावों से बचें। बिना वजह के तर्क से बचें। जो लोग पार्टनरशिप में बिजनेस कर रहे हैं, उनकी पार्टनर के अनबन हो सकती है। ऐसे लोग भी बिजनेस पार्टनर के साथ टकराव को न बढ़ाएं। वरना बिजनेस में दिक्कतें आएंगी l
वृश्चिक-आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। विरोधी और प्रतिस्पर्धियों पर विजय मिलेगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा। जो लोग प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उन्हें अच्छे रिजल्ट्स मिलेंगे। अनावश्यक खर्चों से बचें।
धनु- आपको इसके मिले-जुले परिणाम मिलेंगे। एक महीने आपका भाग्य अच्छा रहेगा और साथ देगा। बड़े भाई के साथ टकराव हो सकता है। अपने खानपान पर ध्यान रखें।
मकर-घरेलू झगड़े बढ़ेंगे। नौकरी को लेकर एक महीने तक संघर्ष हो सकता है। अपने वरिष्ठों के साथ मधुर संबंध बनाकर रखें।
कुम्भ-आपके लिए एक अच्छा बदलाव है। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। कार्यक्षमता में सुधार होगा। कड़ी मेहनत से सभी टारगेट पूरा हो जाएंगे।
मीन-आपके लिए ये बदलाव मिलेजुले परिणाम देने वाला है। सूर्य का गोचर आपके वाणी भाव में होगा। ऐसे में अपनी वाणी पर बहुत कंट्रोल रखना होगा। अनावश्यक खर्चों से बचें।
यह भी करें उपाय
——————–
-प्रतिदिन सुबह ताम्बे के पात्र से सूर्य भगवान् को जल दें।
-ॐ घृणि सूर्याय नमः का रोज एक माला जाप करें।
-आदित्य हृदय स्तोत्र का रोज पाठ करें।
-जरूरतमंद लोगों को गेहूं दान करें।
(ये जानकारियां धार्मिक आस्थाओं और लौकिक मान्यताओं पर आधारित हैं, जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।)